Ranchi: देश की प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसियों, खुफिया संगठनों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की भारी कमी बनी हुई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक केंद्रीय पुलिस संगठनों और सुरक्षा बलों में आईपीएस अधिकारियों के स्वीकृत 699 पदों में से 177 पद खाली पड़े हैं. ऐसे में झारखंड पुलिस के आईपीएस अधिकारियों के पास केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का अवसर है.
सबसे अधिक पद आईबी सीबीआई और एनआईए में खाली
सबसे अधिक पद आईबी सीबीआई और एनआईए जैसी शीर्ष जांच व खुफिया संस्थाओं में खाली हैं, जहां एसपी और डीआईजी स्तर के अफसरों की भारी कमी से कामकाज प्रभावित हो रहा है.
जाने शीर्ष पदों पर रिक्ति: पदवार स्थिति
– आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि कुल 177 रिक्तियों में से 108 रिक्तियां केवल एसपी स्तर पर और 51 रिक्तियां डीआइजी स्तर पर हैं.
– डीजी कुल स्वीकृत 15 पदों में से एक पद खाली है.।इसके अलावा स्पेशल डीजी के स्वीकृत 13 पदों में से 2 पद खाली हैं (बीएसएफ और सीआरपीएफ में एक-एक पद)
– एडीजी स्वीकृत 34 पदों में से दो पद खाली हैं (आईटीबीपी और एनसीआरबी में एक-एक पद)
– आईजी स्वीकृत 150 पदों में से 13 पद खाली हैं (बीएसएफ में चार, सीबीआई में चार, सीआरपीएफ में दो,आईटीबीपी में एक, एनसीआरबी में एक और एनईपीए में एक)
– डीआईजी के स्वीकृत 256 पदों में से 51 पद खाली हैं (सबसे ज्यादा आईबी में 39 पद खाली)
– एसपी के स्वीकृत 231 पदों में से 108 पद खाली हैं (सीबीआई में 44 और आईबी में 42 पद खाली)
जाने क्या है पद के खाली रहने का वजह
राज्यों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आईपीएस अधिकारियों की कम उपलब्धता को इन रिक्तियों की मुख्य वजह माना जा रहा है. सीबीआई और आईबी जैसे संस्थानों में एसपी और डीआईजी स्तर के अधिकारी जमीनी स्तर पर जांच और खुफिया इनपुट जुटाने की कमान संभालते हैं. इतनी बड़ी संख्या में इन पदों का खाली रहना जांच प्रक्रियाओं की गति को प्रभावित करता है.
AlsoRead:26 जुलाई की जिला कार्यसमिति बैठक को लेकर JMM की तैयारी तेज, बनी रणनीति
