चाईबासा में सफाई अभियान तेज, उपाध्यक्ष के निर्देश पर नालियों की कराई जा रही सफाई

Chaibasa: चक्रधरपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष विजय कुमार साव के निर्देश पर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. शहर...

चाईबासा में सफाई अभियान तेज, उपाध्यक्ष के निर्देश पर नालियों की कराई जा रही सफाई

Chaibasa: चक्रधरपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष विजय कुमार साव के निर्देश पर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. शहर के विभिन्न वार्डों में फैली गंदगी एवं जाम नालियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बुधवार सुबह से ही सफाई कर्मचारियों को मैदान में उतारा गया. सफाई कर्मी नालियों से कचरा निकालकर जाम को साफ करने तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने में जुटे हैं. उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने कहा कि बरसात के मौसम में जलजमाव और गंदगी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसे देखते हुए नगर परिषद लगातार सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है. उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से नालियों की सफाई करने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे कूड़ा-कचरा नालियों एवं सड़कों पर न फेंकें तथा नगर परिषद के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें. नगर परिषद का उद्देश्य स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ चक्रधरपुर का निर्माण करना है, ताकि नागरिकों को बेहतर एवं साफ-सुथरा वातावरण मिल सके.

AlsoRead:JPSC कार्यालय का घेराव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, सैकड़ों अतिरिक्त जवान हैं तैनात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *