बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 18 दानपात्र खुले: 17.88 लाख नकद चढ़ावा मिला, विदेशी मुद्राएं भी निकलीं

–उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की देखरेख में हुई गिनती –नेपाली, भूटानी और थाईलैंड की करेंसी भी दान में शामिल...

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 18 दानपात्र खुले
बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 18 दानपात्र खुले

–उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की देखरेख में हुई गिनती

–नेपाली, भूटानी और थाईलैंड की करेंसी भी दान में शामिल

Ranchi: विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में स्थापित सभी 18 दानपात्रों (दान पेटियों) को मंदिर प्रशासन और दंडाधिकारियों की कड़ी सुरक्षा व निगरानी में खोला गया. दानपात्रों से निकली राशि की विधिवत गिनती के बाद कुल 17 लाख 88 हजार 138 रुपये की भारतीय मुद्रा प्राप्त हुई है. इसके साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप अर्पित की गई विदेशी मुद्राएं भी बरामद हुई हैं.

प्रशासनिक भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई नोटों की गिनती

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि 20 अगस्त को मंदिर प्रशासन की देखरेख में मंदिर परिसर के सभी 18 दानपात्रों को सील तोड़कर खोला गया. दानपात्रों से निकाली गई पूरी राशि को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर प्रशासनिक भवन ले जाया गया, जहां प्रतिनियुक्त अधिकारियों व बैंक कर्मियों की मौजूदगी में नोटों की गिनती संपन्न हुई.

दानपात्रों से प्राप्त नकदी व विदेशी मुद्राओं का ब्योरा

भारतीय मुद्रा: 17,88,138 (सत्रह लाख अठ्ठासी हजार एक सौ अड़तीस रुपये)

नेपाली मुद्रा: 6,730 रुपये

थाईलैंड मुद्रा: 20 (बात)

भूटानी मुद्रा: 1 (न्गुलट्रम)

गिनती का कार्य पूर्ण होने के बाद पूरी राशि को मंदिर के आधिकारिक बैंक खाते में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उपायुक्त ने बताया कि दानपात्रों को खोलने और गिनती की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे.

ALSO READ: अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- ‘सिंडिकेट को बचाने के लिए बंगाल में नए आपराधिक कानूनों को नहीं लागू किया गया’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *