राजधानी रांची में 1891 करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट्स, 79% तक चमकी लाइफलाइन, आधा सफर अभी है बाकी

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची सर्किल के तहत रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट की रिपोर्ट बताती है कि रफ्तार अच्छी है, लेकिन अभी मंजिल...

image: AI generated

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची सर्किल के तहत रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट की रिपोर्ट बताती है कि रफ्तार अच्छी है, लेकिन अभी मंजिल दूर है. कुल 1,891.42 करोड़ की 29 योजनाओं में से कुछ प्रोजेक्ट्स जहां 100 फीसदी पूरे हो चुके हैं, वहीं कई बड़े मेगा प्रोजेक्ट्स अभी 10 फीसदी के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए हैं. रांची सर्किल की कुल 178 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों के इस जाल में करीब 40% काम पूरी तरह ट्रैक पर है, जबकि बचे हुए 60% काम (विशेषकर नए स्वीकृत फोरलेन और फ्लाईओवर) को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए निर्माण कंपनियों को अपनी मौजूदा रफ्तार दोगुनी करनी होगी.

क्या है राजधानी रांची में बन रहे सड़कों का प्रोग्रेस मीटर 

  • नेवारी-बूटी मोड़-कांटाटोली फोरलेन (79% पूरा): रिंग रोड से कोकर चौक होते हुए नामकुम आरओबी  तक बनने वाली इस सबसे व्यस्त 15.21 किलोमीटर सड़क का काम 79% भौतिक रूप से पूरा हो चुका है.129.16 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का बस आखिरी दौर का काम बाकी है.
  • बहू बाजार से पटेल चौक फ्लाईओवर (37% पूरा): सिरमटोली-मेकॉन और कोकर फ्लाईओवर को आपस में जोड़ने वाले इस बेहद जरूरी 1.25 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का काम अभी 37% ही पूरा हो पाया है. जून 2026 की डेडलाइन तक इसे पूरा करने की बड़ी चुनौती है.
  • बिरसा मुंडा एयरपोर्ट-रिंग रोड (30% पूरा): एयरपोर्ट से हेटू-चंदाघासी होते हुए रिंग रोड तक 6.95 किलोमीटर सड़क का काम अब तक 30% भौतिक प्रगति हासिल कर सका है.
  • बरियातू-लेम-बोरिया रोड (28% पूरा): 111.35 करोड़ की इस योजना का करीब 3.75 किलोमीटर  हिस्सा 28% ही पूरा हुआ है, जिसे गति देने की जरूरत है.

ALSO READ: हज के लिए तैयार दुनिया भर के मुसलमान, 25 मई से अहम अरकान

ये प्रोजेक्ट्स हुए सुपरफास्ट: 95% से 100% तक काम पूरा, जनता को मिली राहत

  • इटकी पावर हाउस से तत्तकुंडो रोड: 5.02  किलोमीटर लंबी इस सड़क का काम 100% पूरा हो चुका है.
  • बरियातू रोड से जिमखाना क्लब (वाया मेडिका): इस 1 किलोमीटर के हिस्से का काम भी 100% कंप्लीट है.
  • हरमू रोड से टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग: सेवा सदन और उर्दू लाइब्रेरी वाले इस व्यस्त मार्ग का काम 95% भौतिक प्रगति के साथ लगभग समाप्त हो चुका है.
  • रेलवे लेवल क्रॉसिंग डिबडीह से मेकॉन आरयूबी : इस हिस्से का काम भी 75% तक पूरा कर लिया गया है.

कई योजनाएं अभी 8% से 15% के फेर में

  • पंडरा से कांके फोरलेन (8% पूरा): 253.83 करोड़ की इस भारी-भरकम योजना का काम अभी सिर्फ 8% ही आगे बढ़ा है. इसकी अंतिम समय-सीमा दिसंबर 2026 है.
  •  अरगोड़ा से नयासराय फोरलेन (9% पूरा): 141.06 करोड़ के बजट वाले इस 6.17 किलोमीटर लंबे मार्ग का भौतिक काम अभी मात्र 9% हुआ है.
  • हॉलिडे होम से बोरियो वाया इदलहातू (15% पूरा): इस 3.16किलोमीटर लंबी सड़क का काम अभी 15% तक पहुंच सका है.
  • खेलगांव से नामकुम आरओबी  फोरलेन: 158.63 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का एग्रीमेंट हो चुका है, लेकिन ग्राउंड पर इसकी प्रोग्रेस अभी रफ्तार पकड़ रही है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *