News Wave Desk : नेशनल थर्मल पावर कॉपरेशन ने वैकेंसी निकाली है. इसमें इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिये आवेदन मांगे गये है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू हुई है. उम्मीदवार 29 मई 2026 तक आवेदन कर सकते है. भर्ती गेट 2025 स्कोर के आधार पर की जाएगी. एनटीपीसी लिमिटेड की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर छात्र आवेदन कर सकते है.

आवेदन के तहत 52 पदों पर नियुक्तियां निकाली गयी है. इनमें माइनिंग इंजीनियरिंग के 25 पद और सिविल कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग के 27 पद शामिल हैं. आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से कम से कम 65 फीसदी अंकों के साथ फुल टाइम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. बीई या बीटेक डिग्री वालों को प्राथमिकता दी जायेगी. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय है.
कैसे होगा चयन
इस भर्ती के लिये लिखित परीक्षा का आयेाजन नहीं किया जायेगा. छात्रों को गेट 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर चयनित किया जायेगा. शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जायेगा. चयनित उम्मीदवार की सैलरी पे ग्रेड के तहत 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ALSO READ : नकली कैस्ट्रॉल मोबिल बेचने के आरोपी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत
