रांची में 20 पुलिस पदाधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग, आदेश जारी

Ranchi: रांची में 20 पुलिस पदाधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. कानून...

Ranchi: रांची में 20 पुलिस पदाधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रशासनिक फेरबदल के तहत रांची जिला बल में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है.

एसएसपी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से 20 पुलिस अवर निरीक्षकों और सहायक अवर निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी पदाधिकारियों को अविलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. इस फेरबदल में कोतवाली, सुखदेवनगर, बरियातू और सदर जैसे कई महत्वपूर्ण थानों में नए चेहरों की तैनाती की गई है.

इन थानों में हुई नई तैनाती

नागेश्वर साव, सुजीत कुमार उरांव और मनीष कुमार-2 को कोतवाली थाना भेजा गया है. राहुल कुमार मेहता, गणेश कुमार यादव और सचिन Kumar मिश्रा की तैनाती सुखदेवनगर थाने में की गई है. प्रशान्त गौरव, राहे थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह और रामेश्वर उपाध्याय को बरियातू थाना स्थानांतरित किया गया है.

रंजीत कुमार, अरविन्द कुमार-2 और देवानन्द कुमार यादव को लोअर बाजार भेजा गया है. कश्यप गौतम और चंदन कुमार-1 को सदर थाने की जिम्मेदारी दी गई है. मुकेश कुमार कुशवाहा को चुटिया थाना, अमित कुमार दास को सिल्ली थाना, दिवाकर कुमार को अनगड़ा थाना, प्रभुवन कुमार को ओरमांझी थाना, संतोष कुमार-2 को रातू थाना और मंटू सिंह को नामकुम थाना भेजा गया है.

ALSO READ: गिरिडीह सदर अस्पताल में नाबालिग ने दिया नवजात को जन्म, जांच में जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *