Giridih : सदर अस्पताल में शुक्रवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, बेंगाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अस्पताल के शौचालय में एक नवजात को जन्म दिया, जिसके बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. जानकारी के मुताबिक, छात्रा शुक्रवार को स्कूल से घर लौटने के बाद कमर दर्द की शिकायत कर रही थी. परिजनों ने इसे सामान्य परेशानी समझते हुए उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया.

गिरिडीह सदर अस्पताल के शौचालय में 14 वर्षीय छात्रा ने दिया नवजात को जन्म, जांच में जुटी पुलिस
इलाज के दौरान छात्रा अस्पताल के शौचालय गई, जहां उसने नवजात को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद जब वह रक्तस्राव की स्थिति में बाहर निकली तो ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को संदेह हुआ. पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ और अस्पताल कर्मियों ने शौचालय से नवजात को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मां-बच्चे को बेहतर इलाज के लिए चैताडीह स्थित मातृत्व एवं शिशु अस्पताल भेजा गया। नवजात को एसएनसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि नाबालिग का भी डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग गर्भवती कैसे हुई. साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
Also Read : जिला जज और सहायक अभियंताओं के लिए 5-5 पदों के सृजन को हरी झंडी, न्यायिक प्रक्रियाओं को मिलेगी गति
