Ranchi: झारखंड सरकार ने जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) और जेएसएससी (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) की परीक्षाओं में हुई बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतों पर 18 अगस्त की देर रात एक ऐतिहासिक और सख्त फैसला लिया है. सीआईडी जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्यों के आधार पर राज्य सरकार ने 22 मुख्य परीक्षाओं को रद्द करने के साथ-साथ पहले से बहाल हो चुके 2,628 कर्मचारियों व अधिकारियों को सेवामुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है. इस निर्णय के बाद से पूरे प्रदेश के प्रशासनिक हलकों और अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गया है.
2,628 नियुक्तियों पर गाज, बहाल अफसर भी हुए बाहर:
सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा असर पहले से सरकारी विभागों में सेवा दे रहे अधिकारियों और कर्मचारियों पर पड़ा है. बहाल हो चुके कुल 2,628 लोगों की नौकरी समाप्त कर दी गई है.
सरकार के आदेश के बाद प्रभावित पदों का ब्यौरा:
– जेपीएससी (342 अफसर): 11वीं से 13वीं जेपीएससी के जरिए चयनित 342 अफसर, जिनमें 63 सीडीपीओ, 54 फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर और 237 महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल हैं.
– जेएसएससी सीजीएल (1,932 पद): जेएससीए सीजीएल (विज्ञापन संख्या 10/2023) के जरिए नियुक्त 1,932 युवाओं की नौकरी चली गई है.
– नौकरी गंवाने वाले अभ्यर्थियों ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व धरना शुरू कर दिया है और अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं.
JPSC की रद्द की गई प्रमुख परीक्षाएं:
– गड़बड़ी के साक्ष्यों के आधार पर सरकार ने जेपीएससी की आठ प्रमुख परीक्षाओं और जेएसएससी सीजीएल को पूरी तरह रद्द कर दिया है.
– संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023, बाल विकास परियोजना अधिकारी और फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती
– छठी लिमिटेड डिप्टी कलेक्टर भर्ती तथा जेईटी 2024 परीक्षा.
– विश्वविद्यालयों में नॉन-टीचिंग पद, ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती.
– इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, पॉलिटेक्निक लेक्चरर और मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती.
– सिविल जज, असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर और असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षाएं
17 पुरानी भर्तियों की खुलेगी फाइल, CID करेगी जांच:
– 5वीं कंबाइंड सिविल सर्विसेज़ रिक्रूटमेंट
– सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) रिक्रूटमेंट
– सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) स्पेशल रिक्रूटमेंट
– साइल कंज़र्वेशन ऑफिसर रिक्रूटमेंट
– असिस्टेंट डायरेक्टर एग्रीकल्चर/सब डिवीज़नल एग्रीकल्चर ऑफिसर और इक्विवेलेंट रिक्रूटमेंट
– असिस्टेंट डायरेक्टर एग्रीकल्चर/सब डिवीज़नल एग्रीकल्चर ऑफिसर और इक्विवेलेंट (बैकलॉग) रिक्रूटमेंट
– फ़ूड सेफ़्टी ऑफिसर रिक्रूटमेंट
– डेंटिस्ट (बेसिक कैडर) एडवाइज़री
– कंबाइंड सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (बैकलॉग)
– कमर्शियल टैक्स (लिमिटेड) एग्जामिनेशन
– कंबाइंड सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन
– डायरेक्टोरेट ऑफ़ जियोलॉजी (रेगुलर) के तहत जियोलॉजिस्ट और केमिस्ट की रिक्रूटमेंट
– असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की रिक्रूटमेंट
– सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) रेगुलर
– कंबाइंड असिस्टेंट इंजीनियर (रेगुलर) की रिक्रूटमेंट
– कंबाइंड सिविल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन-2021
– डेंटल डॉक्टरों (रेगुलर) की भर्ती
छह परीक्षाओं पर फिलहाल रोक, आउटसोर्स एजेंसी की जांच:
– जेपीएससी की छह अन्य परीक्षाओं की प्रक्रिया को जांच पूरी होने तक रोक दिया गया है. इन परीक्षाओं के शुरुआती चरणों में टीडीपीएल के अलावा किसी अन्य एजेंसी की भूमिका पाई गई थी.
– फूड एनालिस्ट
– डिप्टी डायरेक्टर प्रॉसिक्यूशन
– प्रोजेक्ट मैनेजर
– इंस्पेक्टर ऑफ फैक्टरीज
– बॉयलर इंस्पेक्टर
– डायरेक्टर पद की भर्ती
परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बड़े कदम:
– भविष्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और धांधली रोकने के लिए सरकार ने तीन मुख्य सुधारात्मक कदम उठाए हैं.
आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है. इसमें अन्य अधिकारियों के साथ किसी प्रतिष्ठित संस्थान के निदेशक भी शामिल होंगे. यह कमेटी दो महीने के भीतर परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
– संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखने और गड़बड़ियों को तुरंत पकड़ने के लिए एक विशेष विजिलेंस सेल बनाया जाएगा.
– जेपीएससी और जेएसएससी धांधली व कदाचार के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए झारखंड हाईकोर्ट से विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का अनुरोध किया जाएगा.
