Ranchi: लैंड स्कैम के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी झारखंड के चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल को दुबई जाना है. उन्हें व्यापार के सिलसिले में दुबई जाना है. दुबई जाने के लिए उन्होंने रांची सिविल कोर्ट स्थित PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट से अनुमति मांगी है. विदेश यात्रा की अनुमति के लिए दायर याचिका पर PMLA कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 20 अगस्त की तारीख निर्धारित की है. विष्णु अग्रवाल को ED ने लैंड स्कैम से जुड़े केस में वर्ष 2023 में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी.
विदेश जाने की अनुमति के लिए PMLA कोर्ट पहुंचे विष्णु अग्रवाल
जमानत की शर्तों में एक शर्त यह भी थी कि उन्हें देश से बाहर जाने से पहले ट्रायल कोर्ट यानी PMLA कोर्ट से अनुमति लेनी होगी इसलिए उन्होंने कोर्ट से अनुमति मांगी है. विष्णु अग्रवाल जिस भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी हैं वह भूमि रांची के बड़गाई अंचल के चेशायर होम रोड में स्थित है, जिसका खाता 37 है और यह लगभग एक एकड़ का कीमती भूखंड है.
ALSO READ: रांची के कोकर चौक के पास जोरदार धमाका, दुकान और घरों के शीशे टूटे, जांच में जुटी पुलिस
