तेज रफ्तार हाईवा से बचने के प्रयास में बाइक सवार युवक घायल

Gumla : सदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा से बचने के प्रयास में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल...

Gumla : सदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा से बचने के प्रयास में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल युवक की पहचान मुरकुंडा निवासी आदित्य कुमार साहू (32 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार आदित्य कुमार साहू बाइक से अपने घर मुरकुंडा लौट रहे थे. इसी दौरान अंबागढ़ा के पास सामने से तेज गति में आ रही एक हाईवा को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गिर पड़ी. हादसे में युवक को अंदरूनी गंभीर चोटें आई हैं.

हाईवा से बचने के प्रयास में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया, फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है.

Also Read : दिल को मजबूत रखेंगे ये कुछ आसान लाइफस्टाइल बदलाव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *