Click Here
Click Here
Click Here

पशु तस्करी के खिलाफ लेस्लीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 मवेशी मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार ​

Palamu : अवैध पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लेस्लीगंज थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार...

Palamu : अवैध पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लेस्लीगंज थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 21 गोवंशीय पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है. इस मामले में पुलिस ने मौके से तीन कुख्यात तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. ​पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुदामा सिंह, दुखी राम और रेयाज अंसारी के रूप में हुई है.

​सतबरवा की ओर ले जाए जा रहे थे मवेशी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों का एक गिरोह भारी संख्या में गोवंशीय पशुओं को अवैध तरीके से क्रूरतापूर्वक ले जाने की फिराक में है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की, जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि सभी आरोपी मवेशियों को हांकते हुए सतबरवा क्षेत्र की ओर ले जा रहे थे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पशुओं को जब्त कर लिया और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

​मामला दर्ज, एक फरार आरोपी की तलाश जारी

इस पूरी कार्रवाई के बाद लेस्लीगंज थाने में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कांड संख्या 74/2026 दर्ज किया गया है, कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है. ​इस मामले में पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक अन्य आरोपी, जिसकी पहचान इस्तेखार अंसारी के रूप में हुई है, पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

Also Read : करहरिया निवासी बिनोद महतो की हत्या: जांच में जुटी बालीडीह थाना पुलिस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *