Click Here
Click Here
Click Here

रामगढ़: घर से भाग कर नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को बचाया गया, दो अभी भी लापता

Ramgarh: जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के रौता स्थित दामोदर नदी में रविवार सुबह घर से भाग कर नहाने गए तीन बच्चे...

Ramgarh: जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के रौता स्थित दामोदर नदी में रविवार सुबह घर से भाग कर नहाने गए तीन बच्चे नदी के गहरे पानी में डूब गए. डूबने के दौरान बच्चों द्वारा चीख पुकार की आवाज सुनकर नदी तट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर किसी तरह एक बच्चे को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला जबकि दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए. नदी से सुरक्षित बाहर निकाले गए बच्चे का नाम आयुष कुमार तिवारी, 14 वर्ष, पिता विनोद तिवारी निवासी बंगाली टोला रामगढ़ बताया जा रहा है. वहीं लापता बच्चों में किशन नगर रामगढ़ के प्रिंस सोनकर एवं वैभव शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में शतरंज का रोमांच चरम पर, ऑल इंडिया फाइड रेटिंग टूर्नामेंट में दिग्गजों ने दिखाया दम

गोताखोरों की सहायता से बच्चों की खोजबीन जारी

इधर हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची मांडू सीओ विजय तृप्ति कुजूर एवं कुजू आपी प्रभारी आशुतोष सिंह ने तत्काल पानी से सुरक्षित बाहर निकाले गए बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है. प्रशासन द्वारा स्थानीय गोताखोरों एवं मछुआरों की सहायता से दामोदर नदी में डूबे बच्चों की खोज के लिए सघन अभियान शुरू किया गया है. समाचार लिखे जाने तक लापता बच्चों की सूचना नहीं मिल पाई है. प्रशासन द्वारा नदी किनारे कैंप कर बच्चों की खोज जारी है.

यह भी पढ़ें: पशु तस्करी के खिलाफ लेस्लीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 मवेशी मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार ​

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *