Click Here
Click Here
Click Here

चोरी के मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे आरोपी

Ranchi: राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर युवकों को पुलिस ने चोरी...

Ranchi: राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर युवकों को पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उस समय दबोचा, जब वे चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों में एक का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है.

घर से मोबाइल और नगदी की हुई थी चोरी

जानकारी के अनुसार, 13 मई 2026 को नाजीर अली लेन निवासी अमन के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर मोबाइल फोन और नगदी की चोरी कर ली थी. मामले को लेकर लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.

CCTV फुटेज से मिला सुराग

थाना प्रभारी लव कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक चोरी का मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे हैं.

Also Read: मैट्रिक रिजल्ट पर एक्शन, 59 स्कूलों के 400 से ज्यादा शिक्षकों को शो-कॉज, वेतन पर रोक

दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर काली स्थान रोड निवासी मो. अदनान अंसारी (19) और चर्च रोड, नाजीर अली लेन निवासी मो. अफसर (21) को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस ने उनके पास से चोरी के दो रेडमी मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

एक आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मो. अफसर का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ पूर्व में सदर थाना और लोअर बाजार थाना में चोरी, दंगा, सरकारी कार्य में बाधा, धार्मिक भावना भड़काने और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *