चास नगर निगम के 10-12 घरों से पानी मीटर की चोरी हो गई

Bokaro : चास नगर निगम के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत बेंदिटांड़ के गांधीनगर मोहल्ले में बीती रात 10-12 घरों में लगे पानी...

Bokaro : चास नगर निगम के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत बेंदिटांड़ के गांधीनगर मोहल्ले में बीती रात 10-12 घरों में लगे पानी का मीटर चोरी चली गई. बोकारो में इस प्रकार की यह पहली घटना है, जब चोरों ने पानी का मीटर ही उड़ाया हो, रविवार को पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का प्रमुख विषय बन गया, घटना के बाद सभी लोग संबंधित थाना पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई.

पानी के मीटर का चोरी 

स्थानीय निवासी बासु और विनय कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से घरों में पानी की आपूर्ति की जा रही थी. प्रत्येक घर में पानी की खपत मापने हेतु मीटर लगाए गए हैं, जिसके आधार पर उपभोक्ताओं से शुल्क लिया जाता है. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने शनिवार देर रात 12 करीब 10 से 12 घरों के पानी के मीटर चोरी कर लिया, घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह पानी की सप्लाई शुरू हुई और कई घरों में टंकी भरने के बजाय पानी बाहर बहने लगा. संदेह होने पर जब लोग बाहर निकले तो पाया कि उनके घरों से पानी के मीटर गायब हैं. पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि कई अन्य घर भी इसी चोरी का शिकार हुए हैं.

पानी के मीटर चोरी से इलाके में दहशत, लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया, स्थानीय लोगों ने संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इधर, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना गहराने लगा है, निवासियों का कहना है कि घरों के बाहर लगे पानी के मीटर भी सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Also Read : चोरी के मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे आरोपी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *