Click Here
Click Here
Click Here

58 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत मसनोडीह गांव से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 58 वर्षीय एक महिला ने...

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत मसनोडीह गांव से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 58 वर्षीय एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है.

दुकान से लौटने के दौरान हुई घटना

पीड़ित महिला ने बताया कि 7 मई की सुबह वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई हुई थी. वह सामान लेकर जब वापस आ रही थी कि इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दामोदर तूरी पिता सोबी तुरी अपने बाइक से वहां पहुंचे और उन्हें जबरन अपने बाइक पर घर छोड़ने की बात कह कर बैठा लिया.

इसके पश्चात दामोदर तुरी उन्हें धोखे से सुनसान जगह पर बंद पड़े एक मकान में ले गया और जबरन उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वह काफी सहम गई और बीमार भी पड़ गई.

ALSO READ: रांची में आदिवासी महिला की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

इसके पश्चात उनके परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और उनके इलाज होने के पश्चात वे लोग शनिवार को डोमचांच थाना में जाकर वहां इसकी शिकायत की. घटना की जानकारी मिलते ही डोमचांच पुलिस अपने दल बल के साथ मसमोडीह के गरहा गांव पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *