Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड के 75 हजार आदिम जनजाति परिवारों को मिलेगा चलंत ग्राम क्लीनिक का लाभ, छह करोड़ की स्वीकृति

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले आदिम जनजाति समुदाय के 75 हजार परिवारों को चलंत ग्राम क्लीनिक...

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले आदिम जनजाति समुदाय के 75 हजार परिवारों को चलंत ग्राम क्लीनिक का लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने चलंत ग्राम क्लीनिक के संचालन और प्रबंधन के लिए 6 करोड़ रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है. विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में आदिम जनजाति समुदाय के लोग अत्यंत कठिन परिस्थितियों और दुर्गम पहाड़ों या जंगलों में निवास करते हैं. सड़क और आवागमन की सुविधा न होने के कारण गर्भवती माताओं और गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाना एक बड़ी चुनौती होती है. इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने 120 चलंत चिकित्सा दलों का गठन किया है, जो सीधे गांवों में जाकर सेवाएं देंगे.

कालाजार उन्मूलन पर विशेष जोर 

सरकार का लक्ष्य राज्य को कालाजार मुक्त बनाए रखना है. इसके लिए दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज जिलों के 74 अति प्रभावित गांवों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है. इन गांवों में चलंत क्लीनिक के माध्यम से कालाजार के रोगियों की पहचान और इलाज किया जाएगा. पाकुड़ में सबसे अधिक 30 गांव, गोड्डा में 19, दुमका में 13 और साहेबगंज में 12 गांवों को इस विशेष अभियान के दायरे में रखा गया है.

चलंत क्लीनिक में ये मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं 

• ओपीडी : सामान्य बीमारियों की जांच और दवा.
• मातृ शिशु स्वास्थ्य: प्रसव से पहले और प्रसव के बाद की देखभाल.
• गंभीर बीमारियों की जांच: एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर, और मधुमेह की जांच.
• संक्रामक रोगों की पहचान: टीबी के लिए बलगम और मलेरिया व कालाजार के लिए ब्लड टेस्ट की सुविधा.
• परिवार नियोजन: परामर्श और गर्भनिरोधक सेवाओं की उपलब्धता.

आयुष चिकित्सकों की होगी नियुक्ति इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से अनुबंध के आधार पर अनुभवी आयुष चिकित्सकों और चिकित्सा सहायकों की सेवाएं ली जाएंगी. इन डॉक्टरों का एक फिक्स्ड भ्रमण रोस्टर होगा, जिसके तहत वे सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित गांवों में मौजूद रहकर लोगों का मुफ्त इलाज करेंगे.

ALSO READ: बोकारो के पिंडराजोरा थाना से एक और युवती के गायब होने पर हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *