Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो के पिंडराजोरा थाना से एक और युवती के गायब होने पर हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर

Ranchi : बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय पुष्पा कुमारी के गायब होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा...

Ranchi : बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय पुष्पा कुमारी के गायब होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा बोकारो पुलिस को फटकार लगाए जाने के बीच अब इसी थाना क्षेत्र से जुड़ा एक और मामला सामने आया है. 16 अक्टूबर 2020 से लापता 14 वर्षीय बालिका के मामले में उसकी मां उषा झा ने झारखंड हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर कर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है.

Also Read : पाकुड़ का पशुपालन अधिकारी करता था महिला कर्मचारी को रात में मैसेज, SC ने ट्रायल पर रोक से किया इंकार

अगले सप्ताह हो सकती है नई याचिका पर सुनवाई

गौरतलब है कि पुष्पा कुमारी के लापता होने के मामले में उनकी मां रेखा देवी द्वारा दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस मामले में एक कंकाल भी बरामद किया गया है, हालांकि अब तक डीएनए जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है. मामले में प्रार्थी पक्ष के अधिवक्ता रोहित विंसेंट मार्की ने बताया कि शीघ्र सुनवाई के लिए कोर्ट में मेंशनिंग की गई है और संभावना है कि मामले की सुनवाई अगले सप्ताह हो सकती है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *