Hazaribagh: केरेडारी प्रखंड के पतरा देशवारी के समीप से स्कॉर्पियो के चपेट में आने से दुर्घटना ग्रस्त पिता-पुत्री के मौत के मामले में केरेडारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने सड़क में लगे सीसीटीवी कैमरे के सहयोग से दुर्घटना को अंजाम दे कर फरार स्कॉर्पियो वाहन को पांडू से जब्त किया. वाहन पाण्डु के इकबाल मियां का हैं. जब्त वाहन को केरेडारी पुलिस थाना ले कर पहुंची हैं. जिस पर पुलिस ने 98/26 के तहत मामला दर्ज करते हुए मालिक और चालक को आरोपी बनाया हैं. घटना के उपरांत वाहन मालिक गाड़ी का नंबर हटा कर चला रहा था.

क्या था मामला
बताते चले कि 15 अगस्त के शाम बेलतू निवासी मो यासिम अपने पत्नि बच्चे के साथ के अपना गांव जा रहा था. इसी दौरान उक्त स्कार्पियो ने चपेट में ले लिया, जिससे पिता और पुत्री का मौके पर ही मौत हो गया था. जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी. जिसका इलाज हजारीबाग में किया गया. घटना के उपरांत मृतक के परिजनों ने एनटीपीसी कंपनी के वाहन से घटना होने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया. लगभग 24 घंटे तक सड़क जाम रहा. एनटीपीसी के द्वारा 16 लाख मुआवजा देने के बाद परिजन जाम से हटे. सड़क दुर्घटना के बाद से ही पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश में जुटी थी. जांच के क्रम में पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो को बरामद कर जब्त किया.
AlsoRead:छात्र आंदोलन खत्म होने पर झारखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी और हेमंत सोरेन को दी बधाई

