छात्र आंदोलन खत्म होने पर झारखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी और हेमंत सोरेन को दी बधाई

Ranchi: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के खत्म होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खुशी जताई है. कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी...

छात्र आंदोलन खत्म

Ranchi: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के खत्म होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खुशी जताई है. कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने आंदोलन खत्म होने का स्वागत करते हुए राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी.

बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश

राकेश सिन्हा ने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से लिया गया और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा कि आंदोलन खत्म कराने में राहुल गांधी के समर्थन और हेमंत सोरेन सरकार की पहल की अहम भूमिका रही.

युवाओं के भविष्य को लेकर पारदर्शिता जरूरी

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा छात्रों और युवाओं की आवाज उठाते रहे हैं. भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है, ताकि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो.

सरकार से वादे पूरे करने की अपील

कांग्रेस नेता ने कहा कि आंदोलन का खत्म होना छात्रों की हार नहीं, बल्कि बातचीत और लोकतांत्रिक तरीके से समाधान निकलने की जीत है. अब सरकार की जिम्मेदारी है कि छात्रों से किए गए वादों को समय पर पूरा किया जाए और JPSC-JSSC की परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएं.

ALSO READ: झारखंड के चार पूर्व CM सहित प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं से गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, राज्य की वर्तमान हालात से कराया अवगत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *