पलामू: तोलरा मंदिर पहुंचे किशोर पांडेय, संचालन समिति ने किया सम्मानित

Palamu: जिले के तोलरा गांव में कोयल नदी के किनारे स्थित भगवान विष्णु एवं मां भूदेवी के मंदिर में भाजपा के वरिष्ठ...

Palamu: जिले के तोलरा गांव में कोयल नदी के किनारे स्थित भगवान विष्णु एवं मां भूदेवी के मंदिर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर पांडेय ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और दिव्य दर्शन किए. इस दौरान मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया.

मंदिर के इतिहास और निर्माण की दी जानकारी

मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी ने किशोर पांडेय को मंदिर के इतिहास और निर्माण से जुड़ी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण वर्ष 2014 में शुरू हुआ था, जो वर्ष 2024 में पूरा हुआ. मंदिर में भगवान विष्णु और मां भूदेवी की प्रतिमाएं स्थापित हैं.

श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र

कोयल नदी के तट पर शांत और रमणीय वातावरण में स्थित यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है. मंदिर में प्रतिदिन शाम 6 बजे आरती का आयोजन किया जाता है. इसमें गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष सचिदा तिवारी, सचिव गोकुल तिवारी, अमरेश तिवारी, बबलू सिंह, मंदिर के पुजारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.

ALSO READ: हजारीबाग: कम शुल्क और बढ़ते खर्च के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना चुनौती, बेहतर परिणाम के लिए कोचिंग संस्थानों का बढ़ा सहारा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *