बोकारो: राह का रोड़ा बना टूटी पुलिया, गड्ढों भरी सड़क पर बाइक सहित गिरा युवक

Bokaro: प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र में बनकटवा मोड़ स्थित बजरंगबली स्थान से केंदैया मोड़ तक करीब दो किलोमीटर सड़क ग्रामीणों के लिए...

बोकारो

Bokaro: प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र में बनकटवा मोड़ स्थित बजरंगबली स्थान से केंदैया मोड़ तक करीब दो किलोमीटर सड़क ग्रामीणों के लिए लंबे समय से परेशानी का सबब बनी हुई है. सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं, वहीं, बरई मुख्य मार्ग की पुलिया करीब दो माह से टूटी पड़ी है. शनिवार अहले सुबह इसी पुलिया के कारण बरई निवासी राहुल साव वाहन समेत गड्ढे में जा गिरा. स्थानीय लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गई. इस घटना में राहुल साव चोटें आईं. जबकि वाहन पर लदे भारी सामान भी गड्ढे में गिर गया.

ग्रामीण मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही राधेश्याम साव, अजय साव, बालेश्वर रजक और रूपेश महतो समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे. युवक को बाहर निकाला. ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर सड़क और टूटी पुलिया के कारण दिन में भी आवागमन मुश्किल है. रात में दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है. इस मार्ग से स्कूली बच्चों, किसानों समेत हजारों ग्रामीणों का आवागमन होता है. युवा आजसू नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने बीडीओ और उपायुक्त से तत्काल मरम्मत की मांग की. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से करीब एक वर्ष पूर्व अनुशंसा कराई गई थी, लेकिन समस्या जस की तस है. ग्रामीणों ने चेताया कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है.

AlsoRead:बोकारो: इस वित्तीय वर्ष में MDM का नहीं मिला पैसा, स्कूल प्रबंधन की बढ़ी परेशानी, MDM बंद होने का मंडरा रहा खतरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *