पलामू : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा विधायक ने बोला हमला, सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा- ‘JMM कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले की हो जांच, धूर्ततापूर्ण रवैया’

Palamu: भाजपा विधायक सह कार्यक्रम प्रभारी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पलामू के मेदिनीनगर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी...

Palamu: BJP MLA launches a scathing attack during a press conference; Satyendra Nath Tiwari demands an investigation into the attack by JMM workers, calling their conduct deceitful.

Palamu: भाजपा विधायक सह कार्यक्रम प्रभारी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पलामू के मेदिनीनगर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जेएमएम के कार्यकर्ताओं द्वारा धीरतापूर्ण, धूर्ततापूर्ण और कपटपूर्ण रवैया अपनाते हुए नौनिहालों व निर्दोष छात्रों पर कातिलाना हमला किया गया. लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जता रहे युवाओं पर इस प्रकार घात लगाकर हमला करना सीधे तौर पर नक्सली तर्ज और नक्सलवाद की ओर इशारा करता है. सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि जब शासन-प्रशासन से जन-सरोकार और लोगों का विश्वास खत्म होने लगता है, तभी इस तरह के धूर्ततापूर्ण कदम उठाए जाते हैं. छात्र काफी शालीनता से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और सांकेतिक रूप से राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर रहे थे. ऐसे में जेएमएम के लोगों द्वारा किया गया यह हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: IAS शैलेन्द्र कुमार लाल बने संताल परगना के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त

‘जेपीएससी-जेएसएससी मामले की जांच सीबीआई से हो’

उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्तियों में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कर जो अपनी मेहनत और लगन से परीक्षा पास किए अभ्यर्थी है उनको नौकरी मिलनी चाहिए और जो लोग पैसे के दम पर नौकरी लिए हैं उनकी नौकरी बर्खास्त होनी चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *