Ranchi: झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की नयी कमिटी के लिए वोटो की गिनती की जा रही है. काउंटिंग के ताजा रुझानों में फेरबदल होता दिख रहा है. पहले कुछ राउंड की मतगणना के बाद ऋतु कुमार अध्यक्ष पद आगे थीं लेकिन शाम होते होते अजीत कुमार ने बढ़त बना ली है और उनकी बढ़त फिलहाल बरकरार दिख रही है. वहीं नवीन कुमार महासचिव के पद पर 819 वोटो के साथ निर्णायक बढ़त की ओर दिखाई दे रहे हैं और आकाश दीप संयुक्त कोषाध्यक्ष पद पर अभी भी आगे चल रहे हैं. उपाध्यक्ष के पद पर राहुल गुप्ता भी आगे दिखाई दे रहे हैं.

16 पदों के लिए चुनाव, 72 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने किया मतदान
इस बार के चुनाव में करीब 72 प्रतिशत वकीलों ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया है. कुल 16 पदों पर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए है. वर्तमान समय में ऋतू कुमार हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन एडहॉक कमिटी की अध्यक्ष हैं और नवीन कुमार महासचिव इन दोनों के समक्ष अपनी कुर्सी बचाना बड़ी चुनौती है.
ज्वलंत मुद्दों और चार वर्षों के काम का आकलन कर हुआ मतदान
हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प रहा है क्योंकि अधिवक्ताओं के ज्वलंत मुद्दे और चार वर्षों के काम का आकलन कर अधिवक्ताओं ने इस बार वोटिंग की. अध्यक्ष पद के लिए इस बार वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, ऋतू कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन और आरएसपी सिन्हा उम्मीदवार हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव ठाकुर, राहुल गुप्ता, धीरज कुमार, प्राण प्रणय, नविन कुमार सिंह, अमरेश कुमार और जयशंकर तिवारी किस्मत आजमा रहे हैं. वही महसचिव के पद के लिए नविन कुमार, विनोद सिंह, अमित सिन्हा और संतोष सोनी चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार के चुनाव में कुल 96 उम्मीदवार हैं जिनकी किस्मत का फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा.
ALSO READ: धनबाद में चंदनकियारी के एथलीटों का जलवा, पांच खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

