Ranchi: शहर के हरमू चौक पर अब मजदूरों को काम के इंतजार के लिए एक तय जगह मिलेगी. रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 26 में लेबर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया.शिलान्यास कार्यक्रम में रांची की मेयर रोशनी खलखो, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

एक जगह आसानी से मिलेंगे मजदूर
लेबर शेड बनने के बाद मजदूरों को एक निश्चित और सुविधाजनक स्थान मिलेगा. वहीं दूसरी ओर, जिन लोगों को घर या दुकान में काम कराने के लिए मजदूरों की जरूरत होती है, उन्हें भी मजदूर खोजने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा. हरमू चौक पर एक ही जगह राजमिस्त्री, मजदूर और दूसरे कामों के लिए श्रमिक आसानी से मिल सकेंगे. इससे मजदूरों और काम कराने वाले लोगों दोनों को सुविधा होगी.
ALSO READ: कोडरमा: दूधपनिया में मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, दोनों पक्षों से 5 लोग घायल

