Bokaro: 3 जून 2025 को साइबर क्राइम के तहत कुल 4,74,630 रुपये की साइबर ठगी की गई थी. इस मामले में बोकारो साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस संबंध में पुलिस द्वारा आरोपी खाताधारक बिनोद चौधरी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्ति ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाता में साइबर ठगी की 3,09,630 रुपये की राशि स्थानांतरण करवाया था, जिसकी निकासी ATM के माध्यम से किया था. उक्त साइबर अपराधकर्मी बिनोद चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

बिहार के लखीसराय का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्त बिनोद चौधरी की उम्र करीब 50 वर्ष है, जो बिहार राज्य के लखीसराय जिला अंतर्गत आमहरा थाना क्षेत्र के भेनौरा, पोस्ट-डिहरा का निवासी है.
छापामारी दल में पु0अ0नि राजीव कुमार भगत, साइबर थाना, पु0अ0नि0 प्रमोद कुमार पंडित, धर्मेंद्र कुमार, गौरव गोयल, संत कुमार मेहता, आ0/37 अवध कुमार तथा तकनिकी शाखा, बोकारो शामिल रहे.
साइबर ठगी से बचने की पुलिस ने दी सलाह
बोकारो पुलिस सभी से अपील करती है कि किसी भी तरह के झांसे में आकर अपना पासबुक व एटीएम कार्ड किसी को न दें और साइबर अपराध होने पर डायल फ्री 1930 पर अवश्य रिपोर्ट करें.
ALSO READ: चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर बेकाबू होकर पलटा डीजल टैंकर, बर्तनों में डीजल भरकर ले गए ग्रामीण

