हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आज से सांसद खेल महोत्सव 2026, बाबूलाल मरांडी करेंगे उद्घाटन

Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ आज दोपहर 2 बजे होने जा रहा है. पूर्व...

Sports Festival 2026

Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ आज दोपहर 2 बजे होने जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. खेल महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण इलाकों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने की तैयारी की गई है.

पांचों विधानसभा क्षेत्रों में होंगे 12 खेल

सांसद खेल महोत्सव के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं-हजारीबाग, बरही, बड़कागांव, मांडू और रामगढ़ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. महोत्सव में फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, तैराकी, निशानेबाजी, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, मुक्केबाजी, रस्साकशी, पिट्ठू, मैराथन और ताइक्वांडो सहित कुल 12 खेल शामिल हैं. आयोजकों के अनुसार, खेल महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं है. इसके जरिए युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़कर नशे और अन्य सामाजिक विकृतियों से दूर रखने का प्रयास किया जाएगा. युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा.

गांव-कस्बों की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

महोत्सव के माध्यम से गांवों और कस्बों में मौजूद प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे. आयोजन का लक्ष्य ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाना है, जो भविष्य में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर हजारीबाग का नाम रोशन कर सकें. आयोजन को लेकर खेलप्रेमियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है. सांसद खेल महोत्सव का संदेश खेलेगा हजारीबाग, बढ़ेगा हजारीबाग और फिट युवा फॉर विकसित भारत रखा गया है.

Also Read : हजारीबाग की सुरंगों से तेज होगा कोयला परिवहन, धनबाद से बाढ़ NTPC तक 250 km दूरी और 5 घंटे की बचत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *