सरायकेला : आदित्यपुर में गणेश पूजा की तैयारी शुरू, रोड नंबर 15-16 में भूमि पूजन संपन्न

Saraikela: आदित्यपुर कॉलोनी के रोड नंबर 15-16 मैदान में न्यू डिस्को क्लब द्वारा आयोजित होने वाले आगामी गणेश पूजा महोत्सव के लिए...

Saraikela: आदित्यपुर कॉलोनी के रोड नंबर 15-16 मैदान में न्यू डिस्को क्लब द्वारा आयोजित होने वाले आगामी गणेश पूजा महोत्सव के लिए रविवार को विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन संपन्न हुआ.

पूर्व उपाध्यक्ष रहे मुख्य यजमान  

इस अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए. भूमि पूजन पंडित शम्भूनाथ उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया. पुरेंद्र नारायण सिंह ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि न्यू डिस्को क्लब का गणेश उत्सव कॉलोनी में एक खास पहचान रखता है, जिसमें स्थानीय लोगों का सहयोग हमेशा अतुलनीय रहता है. उन्होंने निष्ठा और श्रद्धापूर्वक पूजा संपन्न कराने का आग्रह किया.

Also Read : लालू यादव को भगवान कृष्ण का अवतार बता 251 किलो दूध से कराया अभिषेक, वैशाली में जुटे समर्थक

1988 से हो रही है पूजा, 2 लाख का पंडाल  

क्लब के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने बताया कि कमेटी वर्ष 1988 से निरंतर गणेश पूजा का आयोजन कर रही है. इस वर्ष लगभग 2 लाख रुपये की लागत से पंडाल तैयार होगा.

– पंडाल थीम : केदारनाथ धाम का भव्य काल्पनिक स्वरूप, निर्माण – अपूर्वा टेंट हाउस  

– मूर्ति : 9 फीट ऊंची बैठी मुद्रा में, मूर्तिकार – झंटू  

– विद्युत सज्जा : शिवा डीजे  

अध्यक्ष ने बताया कि 13 सितंबर से 19 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में बच्चों व बड़ों के लिए झूलों से सुसज्जित मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य जागरण का आयोजन भी किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *