Newswave Desk: भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटी है. इस दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच 7 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई. सीरीज इंग्लैंड ने 4-3 से जीती. लेकिन आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की. 5 अगस्त से 19 अगस्त तक चली इस सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 206 रन बनाए. माजिद मैकग्रे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में 68 रन बनाए. उनकी पारी में 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम सिर्फ 88 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत ने यह मुकाबला 118 रनों से जीत लिया. भारत की ओर से हिलाल अहमद वानी ने 4 विकेट लिए, जबकि जायेश परमार ने 2 ओवर में 3 विकेट झटके.

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम से गृह मंत्री की मुलाकात
इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट लहराकर जश्न मनाया. उनका यह अंदाज पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की याद दिला गया और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जीत के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम से मुलाकात की. उन्होंने खिलाड़ियों के जज्बे और मेहनत की तारीफ की. अमित शाह ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है. भले ही भारत सीरीज जीत नहीं पाया. लेकिन लॉर्ड्स में मिली यह शानदार जीत टीम के लिए यादगार बन गई.
Glad to have met the Divyang Men’s Cricket Team of India in New Delhi today. The team has returned from its tour of England for the India-England Men’s Mixed Disability T20I Series 2026. Their efforts and determination to win honours for the nation inspire the youth of India.… pic.twitter.com/jWxugU9aOi
— Amit Shah (@AmitShah) August 23, 2026

