Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर में आगामी गणेश पूजा एवं दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति एवं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से पूजा पंडाल निर्माण कार्य के शुभारंभ को लेकर विधिवत भूमि पूजन का कार्यक्रम हिरणपुर डाकबंगला परिसर में संपन्न हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ निर्माण स्थल पर भूमि पूजन कर पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया.भूमि पूजन के दौरान समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आगामी दोनों धार्मिक आयोजनों को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया.

गणेश पूजा एवं दुर्गा पूजा क्षेत्र की परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि गणेश पूजा एवं दुर्गा पूजा क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है. दोनों पूजा को श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता मिल-जुलकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.
कई सदस्य रहे मैजूद
भूमि पूजन कार्यक्रम में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक साहा, सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष अजय यादव, रंजीत भगत, उत्तम साहा, राजकुमार भगत, अमित सिंहा, राधेश्याम रविदास, विकाश रविदास, कुंदन रविदास जितेंद्र रविदास, झुलन रविदास,पप्पू शर्मा, चंदन दत्ता, रुद्र चांद, भजन रूज, दीपक भगत एवं अजय भगत सहित समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.समिति ने क्षेत्रवासियों से आगामी गणेश पूजा एवं दुर्गा पूजा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की.
ALSO READ : सरायकेला : आदित्यपुर में गणेश पूजा की तैयारी शुरू, रोड नंबर 15-16 में भूमि पूजन संपन्न

