सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: PLFI के 9 उग्रवादी गिरफ्तार

सिमडेगा: जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़े 09 उग्रवादियों को...

सिमडेगा: जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़े 09 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है.

आगजनी कांड से जुड़ा मामला

इस संबंध में सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जलडेगा थाना क्षेत्र के लचड़ागढ़ से ओड़गा तक सड़क निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी एसआरएमवी के अस्थायी कैंप में 25 जनवरी की रात अज्ञात उग्रवादियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. घटना के दौरान वहां खड़े वाहनों को जला दिया गया था और मौके पर पीएलएफआई के नाम से लेवी मांगने वाले पोस्टर भी लगाए गए थे.

Also Read: सिमडेगा में अखंड हरि कीर्तन की गूंज, देवी गुड़ी मंदिर में धार्मिक महोत्सव शुरू

कांड दर्ज कर जांच शुरू

इस घटना के बाद जलडेगा थाना में कांड संख्या 05/2026 दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की गई. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया.

तकनीकी जांच में गिरफ्तारी

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 05 का सीधा संबंध पीएलएफआई संगठन से पाया गया.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस सफलता से क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *