कोडरमा: जयनगर थाना प्रभारी ने 100 फलदार पौधों का किया वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Koderma: पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में...

पर्यावरण संरक्षण

Koderma: पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया. इस दौरान थाना परिसर में मौजूद लोगों एवं ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं. पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और फल उपलब्ध कराने का काम करेंगे. उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे.

पर्यावरण संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी 

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी स्तर की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है. फलदार पौधों से पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को भविष्य में फल भी प्राप्त होंगे. पौधा वितरण कार्यक्रम के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया. उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने एवं अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. मौके पर मुखिया किशोर साह, गणपत यादव, अरमान खान, सद्दाम अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, संदीप कुमार, शाने अहमद, मुमताज खान, अयूब खान, विनोद आनंद सहित कई लोग मौजूद थे.

ALSO READ : लातेहार: शहीद ASI शुक्रा उरांव की स्मृति में चंदवा में फुटबॉल मैच आयोजित, SP ने किया उद्घाटन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *