कोडरमा: नशामुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान

Koderma: मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को नशामुक्ति को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया. झारखंड सरकार के निर्देश...

Koderma: Awareness campaign on de-addiction through street plays in Markacho
Koderma: Awareness campaign on de-addiction through street plays in Markacho

Koderma: मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को नशामुक्ति को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया. झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, कोडरमा के बैनर तले प्रशिक्षित टीमों द्वारा नुक्कड़ नाटक, ढोल और गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है. कलाकारों ने नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान को दर्शाया और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई.

Also Read: कोडरमा: बच्छेडीह में जलमीनार, PCC सड़क और नाली का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

लगातार चलेगा जागरूकता अभियान

कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि मरकच्चो प्रखंड के विभिन्न गांवों में लगातार जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी. इसके तहत नुक्कड़ नाटक, शपथ ग्रहण समारोह और अन्य कार्यक्रमों के जरिए आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है. प्रतिनिधियों ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आने वाली पीढ़ी को मादक पदार्थों से दूर रखना और समाज में स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है. इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *