पलामू पुलिस का ‘ऑपरेशन सफाया’ जारी, हथियारों के साथ तीन कुख्यात अपराधियों को दबोचा

Palamu: पलामू जिले में ‘ऑपरेशन सफाया’ के तहत पांकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर बीते...

Palamu Police’s ‘Operation Safaya’ continues; three notorious criminals nabbed with weapons.

Palamu: पलामू जिले में ‘ऑपरेशन सफाया’ के तहत पांकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर बीते 22 अगस्त की शाम पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. सूचना मिली थी कि सतबरवा से पांकी के बराज के रास्ते बनखेता जाने वाली सड़क के पास टोला कोलावा में कुछ हथियारबंद अपराधी किसी व्यापारी या राहगीर से लूटपाट की नीयत से घूम रहे हैं. पुलिस टीम जब मौके पर पहुँची तो संदिग्ध हालत में खड़े अपराधी भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल ने घेराबंदी करके पकड़ लिया. इस दौरान तीन अपराधी दबोचे गए, जबकि दो अन्य नदी में कूदकर भागने में सफल रहे.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: ‘मोबाइल गुरु’ से बदलेगा बच्चों के गणित सीखने का अंदाज, 100 शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण, स्कूल के बाद मोबाइल से बच्चों को पढ़ाएंगे गणित

हथियार का भय दिखाकर करता था लूटपाट

पकड़े गए अपराधियों में चतरा जिले के सिकनी गांव निवासी सोहन गंझू, सकिंदर गंझू और सुमन यादव शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि पूछताछ मे यह खुलासा हुआ कि यह गिरोह मुख्य रूप से अफीम के कारोबार से जुड़े लोगों को निशाना बनाकर हथियार के बल पर लूटपाट करता था. मुख्य आरोपी सोहन गंझू का भाई ललिता गंझू पूर्व में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी का सक्रिय सदस्य था, जो 2011-12 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. उसी समय से उसका हथियार सोहन गंझू के पास था, जिसका इस्तेमाल यह गिरोह अपराध के लिए कर रहा था. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक अवैध देसी कारबाइन, एक मैगजीन, सात जिंदा गोली, एक खोखा, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं. इस कार्रवाई में पांकी थाना और सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *