रांची: नाई समाज विकास समिति की केंद्रीय कमिटी का पुनर्गठन, राजेंद्र प्रमाणिक बने अध्यक्ष

Ranchi: नाई समाज विकास समिति, रांची की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सिदरौल, नामकुम स्थित कलकत्ता बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई. प्रो....

नाई समाज विकास समिति की केंद्रीय कमिटी का पुनर्गठन

Ranchi: नाई समाज विकास समिति, रांची की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सिदरौल, नामकुम स्थित कलकत्ता बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई. प्रो. भूतनाथ प्रमाणिक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समिति की केंद्रीय कमिटी का पुनर्गठन किया गया.

सर्वसम्मति से चुने गए नए पदाधिकारी

बैठक में सर्वसम्मति से राजेंद्र प्रमाणिक (टाटीसिलवे) को अध्यक्ष, दिनेश चंद्र प्रमाणिक (हाहाप, नामकुम) को महासचिव और उमाकांत गौतम (हड़ामलोहर, तमाड़) को कोषाध्यक्ष चुना गया. नए पदाधिकारियों के चयन के बाद सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

समाज को एकजुट और मजबूत बनाने पर जोर

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को एकजुट और मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी. युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी पहल की जाएगी.

सामाजिक और जनहित के कार्यक्रम होंगे आयोजित

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास और सम्मान के लिए सभी सदस्यों को मिलकर काम करना होगा. समिति आने वाले दिनों में सामाजिक और जनहित से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र प्रमाणिक, महासचिव दिनेश चंद्र प्रमाणिक और कोषाध्यक्ष उमाकांत गौतम ने समाज के लोगों से संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

ALSO READ: पलामू पुलिस का ‘ऑपरेशन सफाया’ जारी, हथियारों के साथ तीन कुख्यात अपराधियों को दबोचा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *