झारखंड के पांच जिलों में नगर भवन बनेंगे, सरकार ने जारी किए 48.64 करोड़ रुपये

Ranchi: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के पांच जिलों में नगर भवन बनाने के लिए 48 करोड़...

image: AI Generated

Ranchi: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के पांच जिलों में नगर भवन बनाने के लिए 48 करोड़ 64 लाख 92 हजार 427 रुपये मंजूर किए हैं. वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस राशि से पलामू, गोड्डा, सरायकेला-खरसावां, गुमला और जामताड़ा में नगर निकाय भवनों का निर्माण कराया जाएगा. विभाग की ओर से जारी आवंटन आदेश के अनुसार, सभी योजनाओं के लिए पूरी राशि चालू वित्तीय वर्ष में उपलब्ध कराई गई है. इन भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी जुडको लिमिटेड को दी गई है.

किस जिले को कितनी राशि

  • पलामू: 9 करोड़ 83 लाख 72 हजार 817 रुपये
  • गोड्डा: 9 करोड़ 89 लाख 45 हजार 667 रुपये
  • सरायकेला-खरसावां: 9 करोड़ 26 लाख 27 हजार 634 रुपये
  • गुमला: 9 करोड़ 66 लाख 51 हजार 788 रुपये
  • जामताड़ा: 9 करोड़ 98 लाख 94 हजार 521 रुपये

नगर निकायों के अपने भवन होंगे

पलामू में छतरपुर नगर पंचायत, गोड्डा में गोड्डा नगर परिषद, सरायकेला-खरसावां में झुमरीतिलैया नगर परिषद, गुमला में गुमला नगर परिषद और जामताड़ा में जामताड़ा नगर पंचायत के भवनों का निर्माण कराया जाएगा. सरकार के आदेश में कहा गया है कि निर्माण कार्य स्वीकृत डीपीआर के अनुसार कराया जाएगा. जुडको को निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और हर महीने काम की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की रिपोर्ट विभाग को देने का निर्देश दिया गया है.

Read Also: हजारीबाग: अंतिम सोमवारी पर 1100 से अधिक शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

ओपेन टेंडर से होगा निर्माण

आदेश के अनुसार, सभी निर्माण कार्य खुली और प्रतिस्पर्धी टेंडर के जरिए कराए जाएंगे. जुडको को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि स्वीकृत राशि का किसी अन्य काम में इस्तेमाल न हो. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित नगर निकायों को भवन सौंपा जाएगा. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि राशि की निकासी और खर्च झारखंड कोषागार संहिता तथा वित्तीय नियमों के अनुसार किया जाएगा. योजना की निगरानी और खर्च की जांच का अधिकार संबंधित विभाग एवं लेखा अधिकारियों के पास रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *