Pakur: जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेने नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने इस्कॉन मंदिर परिसर कालीभसान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता का जायजा लिया.

मंदिर समिति ने रखी अपनी मांगें
इस दौरान इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष सत्यवाग प्रभु ने जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में नगर परिषद उपाध्यक्ष के समक्ष अपनी मांगें रखीं. उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, पर्याप्त लाइट की व्यवस्था तथा पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की.
अधिकारियों को विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश
नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने मौके पर मौजूद नगर परिषद के सिटी मैनेजर मनीष कुमार, जेई सुमन कुमार सहित अन्य कर्मियों को मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई कराने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी की टंकी और टैंकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा जाएगा विशेष ध्यान
उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है. ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर परिषद की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी.
ALSO READ: मानहानि मामले में कोर्ट पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, 10-10 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

