रिलीज से पहले ‘Toxic’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में छप्परफाड़ कमाई

Newswave Desk: यश की मच अवेटेड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘Toxic’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. गीतू...

'Toxic'
'Toxic' creates a buzz ahead of release, rakes in massive earnings in advance bookings.

Newswave Desk: यश की मच अवेटेड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘Toxic’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग को देखकर साफ है कि फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है. ‘Toxic’ की टिकटें तेजी से बिक रही हैं. खास बात यह है कि फिल्म की महंगी टिकटें भी हाथों-हाथ बिक रही हैं. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म के देशभर में सभी भाषाओं में 1 लाख 41 हजार 7 शोज के लिए अब तक 6 लाख 34 हजार 433 टिकटों की प्री सेल हो चुकी है.

फिल्म ने सोमवार सुबह 10 बजे तक बिना ब्लॉक सीटों के एडवांस बुकिंग से 24.11 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, ब्लॉक सीटों को मिलाकर फिल्म की प्री सेल कमाई 32.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. फिल्म की रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.

‘जना नायकन’ का रिकॉर्ड भी तोड़ा

‘टॉक्सिक’ एडवांस बुकिंग में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने पहले ही ‘बॉर्डर 2’, ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’, ‘द राजा साब’ और ‘पेद्दी’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था. अब यश की ‘टॉक्सिक’ ने थलपति विजय की ‘जना नायकन’ को भी प्री टिकट सेल में पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ‘टॉक्सिक’ इस साल की दूसरी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन गई है. अब फिल्म की नजर ‘धुरंधर 2’ के एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड पर है. रिलीज से पहले जिस तरह फिल्म की टिकटें बिक रही हैं, उससे उम्मीद है कि ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा धमाका कर सकती है.

ALSO READ: The Traitors 2 में बदला खेल का अंदाज, माइंड गेम पर भारी पड़ा फुटेज और ईगो

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *