पलामू: सखी मंडल की दीदियों ने बनाई खास राखियां, DC ने बिक्री केंद्र का किया उद्घाटन

Palamu: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय परिसर में जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखी प्रदर्शनी सह बिक्री...

Palamu: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय परिसर में जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखी प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया. इस दौरान सखी मंडल की एक दीदी ने उपायुक्त को राखी बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद उपायुक्त ने फीता काटकर बिक्री केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया.

महिलाओं के हुनर को आजीविका से जोड़ने की पहल

डीसी ने कहा कि सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार की जा रही राखियां स्थानीय महिलाओं के हुनर को आजीविका से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे बिक्री केंद्र के साथ-साथ अपने नजदीकी संकुल से भी सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखियां खरीदें और महिला समूहों के प्रयासों को प्रोत्साहित करें. उन्होंने बताया कि इस वर्ष सखी मंडल की दीदियों द्वारा कुल 40 हजार राखियां तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. फिलहाल लेस्लीगंज, पड़वा और नावाबाजार प्रखंड में राखियों का निर्माण किया जा रहा है. तैयार राखियों की बिक्री जिले के सभी प्रखंडों में संकुल के माध्यम से की जा रही है.

स्थानीय उत्पादों को बाजार देने पर जोर

डीसी ने कहा कि सखी मंडल की दीदियां अलग-अलग प्रकार के उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका को सशक्त कर रही हैं. उनके द्वारा निर्मित राखियों को बाजार उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने लोगों से स्थानीय स्तर पर तैयार राखियों को प्राथमिकता देने की अपील की. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता सी. केरकेट्टा, जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू, इमरान अहमद, मिथिलेश कुमार, अख्तर अंसारी, अवकेश खलखो, शेखर लाल और बीपीओ सुनील कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे.
ALSO READ: सिमडेगा: परिसीमन के बाद आदिवासी बहुलता कायम रखने को 30 अगस्त को रांची में महाजुटान रैली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *