कोडरमा: कांवरियों के बीच शरबत-पानी का वितरण, नव झारखंड जागृति केंद्र ने की सेवा

Koderma: पवित्र श्रावणी माह के अवसर पर नव झारखंड जागृति केंद्र की ओर से झरनाकुंड धाम से ध्वजाधारी धाम जा रहे कांवरियों...

नव झारखंड जागृति केंद्र

Koderma: पवित्र श्रावणी माह के अवसर पर नव झारखंड जागृति केंद्र की ओर से झरनाकुंड धाम से ध्वजाधारी धाम जा रहे कांवरियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया. संस्था के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच शरबत और शुद्ध पेयजल का वितरण किया. सेवा कार्यक्रम सुबह 6 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक चला. इस दौरान संस्था के सदस्यों और समाजसेवियों ने श्रद्धा के साथ कांवरियों की सेवा की. संस्था के सचिव प्रकाश राम ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है. उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी.

AlsoRead:यौन उत्पीड़न मामले में तय थी फैसले की तारीख; अभियोजन ने मांगा समय, अब कल होगा फैसला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *