Ranchi: पोक्सो के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र श्रीवास्तव की अदालत में यौन उत्पीड़न के एक मामले में सोमवार को फैसला सुनाया जाना था. हालांकि, अभियोजन पक्ष ने मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर तैयारी के लिए अदालत से अतिरिक्त समय मांगा. इसके बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख मंगलवार निर्धारित कर दी. अब इस मामले में मंगलवार को फैसला आने की उम्मीद है.

जून 2025 का है मामला
यह मामला अनगड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा है और जून 2025 का बताया जा रहा है. युवती ने यौन शोषण के आरोप में शनिचर महली के खिलाफ अनगड़ा थाना में केस दर्ज कराया था. मामले में थाना कांड संख्या 90/2025 दर्ज की गई थी.
पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद 17 जून 2025 को कोर्ट में सुनवाई के लिए रिकॉर्ड दाखिल किया था. सोमवार को अदालत में फैसले की प्रक्रिया होनी थी, लेकिन अभियोजन की ओर से अतिरिक्त तैयारी के लिए समय मांगे जाने के कारण फैसला टल गया. अब मंगलवार को मामले में आगे की सुनवाई होगी.
ALSO READ: हजारीबाग: कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर DC ने दिए निर्देश

