Koderma: कांवर पदयात्रा के अवसर पर सामाजिक लोकतांत्रिक कमेटी, दूधिमाटी-लक्खीबागी की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम में मगही-भोजपुरी गायक ओमप्रकाश अकेला ‘बिल्डरवा के पापा’ समेत कई कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी. कांवर यात्रा में शामिल हजारों शिवभक्तों ने गीत-संगीत का आनंद लिया और जमकर झूमे. पूरे कार्यक्रम के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा. सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि भक्ति और भजन का आनंद अलग ही होता है. उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के लिए सुविधाओं और संसाधनों को बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत है. कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, कमेटी अध्यक्ष बिरजू यादव, वार्ड पार्षद नारायण यादव समेत आयोजन समिति के सदस्य और राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे.


