हजारीबाग: श्रीदस स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक, नेहा टोप्पो का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन

Hazaribagh: धनबाद के सेंट जेवियर्स स्कूल में 22 और 23 अगस्त को आयोजित चौथी झारखंड राज्य गतका चैंपियनशिप में श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल...

पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ विद्यालय के शिक्षक
पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ विद्यालय के शिक्षक

Hazaribagh: धनबाद के सेंट जेवियर्स स्कूल में 22 और 23 अगस्त को आयोजित चौथी झारखंड राज्य गतका चैंपियनशिप में श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते. इसमें तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक शामिल हैं.

तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते

अंडर-14 वर्ग में कुमार आयु और स्वाति कुमारी ने स्वर्ण, जबकि आतिश और साहिल कुमार ने कांस्य पदक जीता. अंडर-11 वर्ग में अंकुश कुमार यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं अंडर-17 वर्ग में नेहा टोप्पो ने कांस्य पदक जीता.

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए नेहा का चयन

बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नेहा टोप्पो का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है. हजारीबाग जिले से चयनित नौ खिलाड़ियों में नेहा भी शामिल हैं.

विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी.

ALSO READ: हजारीबाग: ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर बरही थाना में शांति समिति की बैठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *