हजारीबाग: ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर बरही थाना में शांति समिति की बैठक

Hazaribagh: ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर सोमवार को बरही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक...

शांति समिति की बैठक

Hazaribagh: ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर सोमवार को बरही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने की. इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से त्योहार के आयोजन एवं जुलूस को लेकर जानकारी ली गई.

जुलूस के मार्ग और समय पर हुई चर्चा

बैठक में बताया गया कि ईद-मिलाद-उन-नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है. इस मौके पर विभिन्न गांवों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. लोगों ने त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की बात कही. विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाले जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय और समापन की जानकारी भी थाना प्रभारी को दी गई.बताया गया कि जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की काफी भीड़ रहती है और करीब चार घंटे तक जुलूस का आयोजन होता है. इस दौरान बाइक में झंडा लगाकर हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखने तथा अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई.

अफवाहों से बचने की अपील

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिनोद कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की.उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. इसे देखते हुए सभी के सहयोग से ट्रैफिक समस्या का समाधान किया जाएगा. प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी.बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस-प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने तथा ईद-मिलाद-उन-नबी का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का भरोसा दिलाया.

ALSO READ: सावन के अंतिम सोमवार पर कुम्भा टोली में लगा भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, पंसस प्रतिनिधि मो. सगीर, सामाजिक कार्यकर्ता सह मुखिया प्रत्याशी मो. तस्लीम, मो. तौकीर रजा, रिजवान अली, मो. सेराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *