बोकारो: डीवीसी ने मासिक धर्म स्वच्छता पर लगाया जागरूकता शिविर, आयरन टैबलेट का वितरण

Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी हॉस्पिटल एवं सीएसआर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बोकारो थर्मल के सिक्स यूनिट स्थित शंकर उत्क्रमित...

Bokaro: DVC organizes awareness camp on menstrual hygiene; distributes iron tablets.

Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी हॉस्पिटल एवं सीएसआर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बोकारो थर्मल के सिक्स यूनिट स्थित शंकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विशेष स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य जल जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना और छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में शिक्षित करना था. इस अवसर पर डीवीसी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आरएन एक्का ने छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने अशुद्ध पानी पीने से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया और पानी उबालकर पीने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया. डॉ एक्का ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और स्वच्छता के महत्व के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया, जिसे आम तौर पर किशोरियों के बीच झिझक का विषय माना जाता है. जागरूकता सत्र के बाद, स्वास्थ्य टीम ने छात्रों की स्वास्थ्य जांच की. इस दौरान आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए आयरन की गोलियां भी वितरित की गईं.

यह भी पढ़ें: झारखंड के 2119 संभावित वेटलैंड्स के संरक्षण का रास्ता साफ: मुख्यमंत्री ने दिए वैज्ञानिक प्रबंधन के निर्देश, संरक्षण और प्रबंधन को मिलेगी रफ्तार

विद्यालय के कुल 68 छात्र-छात्रा लाभान्वित हुए

शिविर के आयोजन में डीवीसी सीएसआर टीम से कृष्णा कुमार, गौतम मंडल,मो कलीम अंसारी और जीवधन महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विद्यालय की एचएम सीमा कुमारी, संजय कुमार और राजू प्रजापति ने शिविर के संचालन में पूरा सहयोग दिया. उन्होंने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को छात्रों के लिए बेहद उपयोगी और आवश्यक बताया. इस स्वास्थ्य शिविर से विद्यालय के कुल 68 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए, जिन्होंने स्वास्थ्य जांच कराई और वितरण का लाभ उठाया. शिविर के आयोजन के लिए विद्यालय परिवार और छात्रों ने डीवीसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *