बोकारो: तलाक हुआ नहीं, प्रेमी संग रचा ली दूसरी शादी! 8 साल की बेटी की मां के फैसले से पति हैरान, न्याय की लड़ाई का एलान

Gomia: गोमिया प्रखंड के ललपनिया निवासी एक शादीशुदा महिला द्वारा कथित तौर पर अपने प्रेमी से दूसरी शादी करने का मामला सामने...

Gomia: गोमिया प्रखंड के ललपनिया निवासी एक शादीशुदा महिला द्वारा कथित तौर पर अपने प्रेमी से दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है. महिला का एक बच्चा भी है. महिला के पति मुकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि बिना तलाक के उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है.

23 अगस्त को मंदिर में शादी करने का आरोप

मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी शादी साडम निवासी महिला से हुई थी. दोनों की करीब 8 वर्ष की एक बेटी भी है. पति के अनुसार, पिछले करीब एक वर्ष से उसकी पत्नी का ललपनिया निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मुकेश का आरोप है कि 23 अगस्त को उसकी पत्नी और युवक ने जरंडीह स्थित बनासो मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद वह रांची से घर लौटा, जहां वह मजदूरी करता है. इसके बाद उसने कई थानों का चक्कर लगाया, लेकिन तत्काल कोई समाधान नहीं मिल सका.

तलाक का मामला चलने की बात

मुकेश के अनुसार, उसकी पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही थी. दोनों के बीच विवाद को लेकर न्यायालय में तलाक का मामला भी चला, लेकिन अभी तक दोनों के बीच कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है. ऐसे में पत्नी द्वारा दूसरी शादी किए जाने को लेकर उसने आपत्ति जताई है. उसने आरोप लगाया कि दूसरी शादी में महिला के परिजनों की भी भूमिका रही है. मुकेश ने कहा कि वह मामले को लेकर कानून का दरवाजा खटखटाएगा और न्याय के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाएगा.

प्रेमी से संपर्क की कोशिश, नहीं हुई बात

महिला के कथित प्रेमी मदन से इस संबंध में उसका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दूरभाष पर उससे संपर्क नहीं हो सका. फिलहाल मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है.
ALSO READ: रांची: जनता दरबार में DC ने सुनी फरियाद, दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *