Click Here
Click Here
Click Here

रिम्स की लापरवाही पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, बोकारो के कृष्णा सिंह का हाथ सड़ने पर लिया संज्ञान, DC को दिए निर्देश

रांची: राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली लापरवाही सामने आई है. बोकारो...

rims
rims

रांची: राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली लापरवाही सामने आई है. बोकारो जिले के बोकारो थर्मल निवासी कृष्णा सिंह, जो हाथ टूटने के बाद इलाज की आस में रिम्स में भर्ती हुए थे, अस्पताल प्रबंधन की अनदेखी का शिकार हो गए हैं. एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उनकी सर्जरी नहीं की गई, जिसके कारण उनके जख्म में संक्रमण फैल गया और हाथ अब धीरे-धीरे सड़ने लगा है.

मुख्यमंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान:

सोशल मीडिया के माध्यम से जब यह मामला सीएम हेमंत सोरेन के संज्ञान में आया, तो उन्होंने इस पर कड़ा रुख अपनाया. सीएम ने अपने एक्स हैंडल से डीसी को निर्देश देते हुए कहा कि यह स्थिति कतई बर्दास्त के काबिल नहीं है. अभिलंब संज्ञान ले और अस्पताल प्रबंधन पर भी उचित ध्यान दे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *