Click Here
Click Here
Click Here

रांची: पुंदाग में रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची: पुंदाग ओपी क्षेत्र मेंरेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. व्यक्ति का शव मंगलवार की सुबह बरामद...

railway track
रेलवे ट्रैक

रांची: पुंदाग ओपी क्षेत्र मेंरेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. व्यक्ति का शव मंगलवार की सुबह बरामद किया गया.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने आज सुबह पुंदाग इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव देखा. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन की चपेट में आने का लग रहा है, हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

शव की पहचान में जुटी पुलिस 

शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के थानों और सोशल मीडिया का सहारा लिया है. प्रारंभिक सूत्रों और छानबीन के आधार पर मृतक की पहचान बुढ़मू क्षेत्र के निवासी के रूप में की जा रही है,हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से उनके नाम और पूर्ण पते की पुष्टि नहीं हो पाई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *