झारखंड में बारिश की रफ्तार बढ़ी, कई जिलों में सामान्य से अधिक पानी, अब सिर्फ 10 फीसदी की कमी

Ranchi: झारखंड में मानसून एक बार फिर सकारात्मक रंग में नजर आ रहा है. इस वर्ष 1 जून से लेकर 26 अगस्त...

Rainfall intensity has increased in Jharkhand; several districts have received above-normal rainfall, and the deficit is now only 10 percent.

Ranchi: झारखंड में मानसून एक बार फिर सकारात्मक रंग में नजर आ रहा है. इस वर्ष 1 जून से लेकर 26 अगस्त की अवधि के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति काफी संतोषजनक रही है. हालांकि कुछ जिलों में बारिश थोड़ी कम जरूर हुई है. राज्य का कुल औसत से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में पश्चिमी सिंहभूम जिले में बादलों ने सबसे मेहरबान रुख दिखाया है. यहां सामान्य से 44 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. सिमडेगा में भी बादलों ने जमकर मेहरबानी दिखाई है यहां 7 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़त दर्ज की गई है. खूंटी, लातेहार, रांची और सरायकेला-खरसावां जैसे जिलों में भी सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, खूंटी में 857.4 मिलीमीटर, लातेहार में 834.3 मिलीमीटर, रांची में 807.5 मिलीमीटर और सरायकेला-खरसावां में 800.1 मिलीमीटर वास्तविक वर्षापात दर्ज किया गया है.

सामान्य बारिश वाले जिले: खेतों में नमी बरकरार

• पूर्वी सिंहभूम: यहां 782.8 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा हुई, जो सामान्य 812.5 मिलीमीटर के बेहद करीब. कमी चार फीसदी.
• धनबाद: यहां 720.2 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षा 778.3 मिलीमीटर, सात फीसदी की कमी.
• लोहरदगा: 734.1 मिलीमीटर पानी बरसा, जो सामान्य 746.1 मिलीमीटर, दो फीसदी की कमी
• दुमका: 628.9 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा हुई, जो सामान्य 757 मिलीमीटर, 17 फीसदी की कमी
• जामताड़ा: 654.6 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षा 792.4 मिलीमीटर, 17 फीसदी की कमी
• साहिबगंज: 684.2 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा हुई, जो सामान्य 843.9 मिलीमीटर, 19 फीसदी की कमी
• रामगढ़: 640.4 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षा 765.4 मिलीमीटर. 16 फीसदी की कमी

जिन जिलों में थोड़ी कम बारिश

चतरा, देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, पाकुड़, पलामू और बोकारो ऐसे जिले हैं जहां इस अवधि में थोड़ी कम बारिश दर्ज की गई है. पाकुड़ में 53 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. देवघर में 48 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. कोडरमा में 45 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. हालांकि, कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून अभी सक्रिय है और आने वाले दिनों में इन जिलों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है, जिससे किसानों की फसलें बेहतर हो सकेंगी. पूरे झारखंड में कुल मिलाकर 679.8 मिलीमीटर औसत वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा 759.1 मिलीमीटर है.

ALSO READ : झारखंड में मौसम का मिज़ाज बदला: अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *