Ranchi: कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि राज किशोर सिंह को इंडियन नेशनल ट्रेड्स यूनियन कांग्रेस (इंटक) फेडरेशन में नई जिम्मेदारी मिली है. उन्हें फेडरेशन का वाइस चेयरमैन और बिहार-झारखंड का प्रभारी बनाया गया है. फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने 22 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया.

श्रमिक संगठनों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी
राज किशोर सिंह को यह जिम्मेदारी संगठन में उनके काम और श्रमिकों के हितों के प्रति सक्रियता को देखते हुए दी गई है. बिहार और झारखंड में फेडरेशन की गतिविधियों को मजबूत करना और श्रमिक संगठनों के बीच बेहतर तालमेल बनाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल होगा.
कांग्रेस मुख्यालय में हुआ स्वागत
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बुधवार को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज किशोर सिंह का स्वागत किया. उन्हें माला पहनाकर बधाई दी गई. इस मौके पर राकेश सिन्हा, जगदीश साहु, सुरेन राम, टिंकू वर्मा, आशुतोष नाथ पाठक, नेली नाथन और रामानंद केशरी समेत कई नेता मौजूद रहे.
ALSO READ: जामताड़ा: थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, प्रशासन पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
श्रमिक मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद
कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि राज किशोर सिंह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और बिहार-झारखंड के श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम करेंगे.

