कोडरमा में ईद मिलाद-उन-नबी पर धार्मिक उल्लास, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ

Koderma: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर ईद मिलादुन्नबी का त्योहार पूरे जिले में उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल...

Koderma: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर ईद मिलादुन्नबी का त्योहार पूरे जिले में उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. मरकच्चो प्रखंड के मरकच्चो, महूगांय, पूरनानगर, मुर्कमनाय और डोमचांच प्रखंड के नावाडीह, पहाड़पुर, कटरियाटांड, ताराटांड, विंडोमोह, बगड़ो, बगरिडीह समेत विभिन्न टोला-मोहल्लों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए ईदगाह और कर्बला मैदान पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया. इस मौके पर आयोजित मिलादुन्नबी की तकरीर में मुस्लिम उलेमाओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जीवनी पर विस्तार से रोशनी डाली.

सैकड़ों लोग मौजूद

उन्होंने कहा कि अल्लाह ने आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजा था. आपने हमेशा शिक्षा को महत्व दिया और नशाखोरी को हराम बताते हुए उससे दूर रहने की नसीहत दी. हमें उनके बताए उसूलों पर चलना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक नात-ए-पाक और शायरी पेश की, जिसे सुनकर लोग झूम उठे. इसके बाद फातिहा ख्वानी हुई और मुल्क व दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं. इस अवसर पर अफजल खान, जबीर खान, गल्लू खान, मोइन खान, नसीम खान, फुलटून खान, नईम खान, समाजसेवी कलीमुद्दीन अंसारी, युवा नेता अशरफ अंसारी, अजीमुद्दीन अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

AlsoRead:कोडरमा में फिर सक्रिय हुए चेन स्नैचर, टोटो से उतर रही महिला से 2 लाख की चेन छीनी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *